Jugaad: युवक ने मोटर साइकिल को बनाया जेसीबी, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया फोटो
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक पिक ट्वीटर पर शेयर की जिसमें एक शख्स ने अपनी बाइक को जेसीबी बना डाला है. ये पिक ट्वीटर पर काफी ट्रेंड कर रही है.

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर रोमांचक फोटोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है और लोग उनके इस ट्वीट से खूब मजे ले रहे हैं. उन्होंने इस बार ट्विटर पर एक अमेरिकी शख्स की एक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. कम संसाधन में बेहतर परिणाम देने वाले भारतीय जुगाड़ के अब विदेशी भी कायल हो गए हैं, और हमारी नकल करने लगे है.
ट्विटर पर साझा की गई तस्वीर में एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल में बदलाव करते हुए उसे जुगाड़ बना देता है. दरअसल, बाइक में महिंद्रा का लोडर फीट करते हुए उसे जेसीबी की तरह मिट्टी खोदने वाली मशीन का रूप दे दिया गया है. तस्वीर साझा करते हुए आनंद ने लिखा 'ये तस्वीर अमेरिका में रहने वाले मेरे दोस्त ने भेजी है, डर है कि कहीं हम जुगाड़ चैंपियन वाला टाइटल खो न दें! मशीन को काम करते देखने की इच्छा है, लेकिन इसके लिए उसे यहां लाना होगा.
वहीं आनंद आगे लिखते हैं, 'छोटी सी बाइक की इतनी क्षमता नहीं होगी कि उसमें लगा लोडर धरती खोद सके.. शायद उससे वो यार्ड में बिखरीं मेपल की पत्तियों को हटाता होगा. इस ट्वीट को कुछ ही देर में हजारों लाइक्स मिले हैं.
Forwarded to me by a friend in the U.S. we may be in danger of losing our title of ‘Jugaad’ champions! This gent seems to have hooked a Mahindra loader attachment to his bike! Need to see it in action, but it could actually turn out to have applications out here... pic.twitter.com/C5y0MC87TQ
— anand mahindra (@anandmahindra) February 17, 2021
इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही इस पर बहुत सारे मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘चिंता मत करिए सर, इस टेक्नोलॉजी में हम सबसे आगे होंगे', तो दूसरे यूजर ने लिखा- ‘महिंद्रा है तो मुमकिन है'. इस पिक ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि विदेशी चाहें हम भारतीयों से कितने भी आगे क्यों ना निकल जायें लेकिन जुगाड़ जैसी चीजें उन्हें भारत से ही सीखने को मिलेगी.
इसे भी पढ़ेंः
नए श्रम कानूनों का सैलरी पर क्या होगा असर, सौदा फायदे का है या घाटे का?
























