एक्सप्लोरर

भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

देश में 5G स्माटफोन यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. लोगों में 5G फोन को लेकर काफी क्रेज देखा जा सकता है. यही कारण है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां कम कीमत वाले फोन लॉन्च कर रही हैं.

नई दिल्ली: भारत में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है. यही कारण है कि देश और दुनिया की तमाम स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की नजर भारतीय बाजार पर है. कुछ साल पहले तक लोगों में 4G स्मार्टफोन को लेकर काफी क्रेज था, लेकिन अब लोगों में 5G स्मार्टफोन को लेकर क्रेज बढ़ रहा है. पिछले साल से लेकर अब तक भारतीय बाजार में तमाम 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं. आपको ऐसे 5G स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत सबसे कम है. यह स्मार्टफोन जबरदस्त फीचर्स से लैस हैं.

Realme X7

रियलमी के इस स्मार्टफोन को भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन माना जा रहा है. इस फोन की कीमत 19,999 रुपए है. स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह काफी जबरदस्त स्मार्टफोन है. इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा इस फोन में MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 64 MP+8MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 16 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 4310 mAh की बैटरी है, जो 50 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Xiaomi Mi 10i

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी भारत में शानदार 5G स्मार्टफोन उतार चुकी है. शाओमी के इस फोन की कीमत 21,999 रुपए है और यह देश में दूसरा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. इस फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 750G प्रोसेसर है. फोन में 108 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इस स्मार्टफोन में 4820 mAh की दमदार बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

OnePlus Nord

वनप्लस कंपनी के कई 5G स्मार्टफोन इस वक्त भारतीय बाजार में धूम मचा रहे हैं. कंपनी ने महंगे और मिडिल सेगमेंट के कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. इनमें वनप्लस नॉर्ड सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. इसकी कीमत ₹27,999 है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.44 इंच की डिस्प्ले के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है. इसमें 48MP+8MP+5MP+2MP का जबरदस्त रीयर कैमरा सेटअप और 32MP+8MP का डुअल फ्रंट कैमरा है, जो बेहतरीन सेल्फी के लिए दिया गया है. फोन में 4115 mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget